IDBI बैंक में नौकरी के लिए आवेदन की लास्‍ट डेट आज, फौरन करें आवेदन

IDBI Recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए योग्‍य उम्‍मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. उम्मीदवारों के लिए आज अंतिम अवसर है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन शुल्क और रिक्ति विवरण

आईडीबीआई बैंक (IDBI Recruitment 2023) द्वारा की जा रही इस भर्ती में कुल 86 एसओं के पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इन पदों पर रजिस्‍ट्रेशन के लिए सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को बतौर आवेदन शुल्क 1000 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना है.

IDBI JAM, ESO भर्ती के लिए आवेदन का आज लास्‍ट डेट  

आपको बता दें कि आईडीबीआई बैंक ने 22 नवंबर से जूनियर सहायक प्रबंधक और कार्यकारी – बिक्री और संचालन (ईएसओ) के पदों पर भी भर्ती निकाली थी. इसके लिए आवेदन करने की आज लास्‍ट डेट है. जिन उम्मीदवारों ने अबतक आवेदन नहीं किया है, वो तुरंत इसके फॉर्म भर लें.

इस दिन होगी भर्ती परीक्षा

इस भर्ती के तहत देश भर की आईबीडीआई बैंक शाखाओं में कुल 2100 खाली पदों को भरा जाएगा. अधिसूचना के मुताबिक, जेएएम भर्ती परीक्षा अस्थायी रूप से 31 दिसंबर को आयोजित होने वाली है. वहीं, ईएसओ भर्ती परीक्षा 30 दिसंबर को आयोजित होगी.

ये भी पढ़े:- BPSC सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी मेन्स के नतीजे घोषित, इस दिन होगा साक्षात्कार

ऐसे करें आवेदन

  • उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर विजिट करें.
  • करियर ऑप्शन के तहत वर्तमान रिक्तियां पर क्लिक करें.
  • उसके बाद JAM और ESO की भर्ती अधिसूचना में उपलब्ध आवेदन के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आईबीपीएस पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन करें और आवेदन करें.
  • फॉर्म में मांगे गए वि‍वरण को भरें और दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें
  • भविष्‍य के इस्‍तेमाल के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें.
Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This

Exit mobile version