IPPB: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

IPPB Executive Admit Card Out: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने एक्जीक्यूटिव पदों के लिए भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है. इस भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीद्वार इसके आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com के माध्‍यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती के तहत संविदा आधार पर कार्यकारी के 132 खाली पदों को भरा जाएगा. बता दें कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एग्जीक्यूटिव भर्ती 2023 की परीक्षा 01 अक्टूबर 2023 को आयोजित की जाएगी.

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • इसके लिए उम्‍मीद्वार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं.
  • इसके बाद Recruitment of 132 Executives on Contractual Basis पर नीचे जाकर Download Call Letter Here पर टैप करें.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर एवं पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करें.
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा इसके बाद आप इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

 

Latest News

ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों और खार्ग द्वीप को तबाह करने की दी धमकी,ईरानी तेल में भी दिखाई दिलचस्पी

Trump iran oil: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को फिर ईरान को बर्बाद करने की धमकी दी....

More Articles Like This

Exit mobile version