CBSE Recruitment 2024: सीबीएसई ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CBSE Recruitment 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधीन सीबीएसई ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. बोर्ड की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक, तीनों ही कटेगरी में कुल 118 पदों पर सीधी भर्ती की जानी है.

सीबीएसई की ओर से निकाली गई भर्ती के अंतर्गत जिन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है, उनमें एकाउंटेंट, जूनियर एकाउंटेंट, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्रेट्री (ट्रेनिंग), असिस्टेंट सेक्रेट्री (स्किल एजुकेशन), असिस्टेंट सेक्रेट्री (एकेडेमिक्स) और असिस्टेंट सेक्रेट्री (ऐडमिनिस्ट्रेशन) शामिल हैं. इनमें सबसे अधिक 22 वेकेंसी असिस्टेंट सेक्रेट्री (ट्रेनिंग) की और 20 रिक्तियां जूनियर एकाउंटेंट पदों के लिए निकाली गई हैं.

CBSE Recruitment 2024: 12 मार्च से कर सकेंगे आवेदन

ऐसे में जो उम्मीदवार सीबीएसई ओर से निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in पर विजिट कर आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भी भुगतान करना होगा. हालांकि, शुल्क राशि की जानकारी बोर्ड द्वारा जारी संक्षिप्त विज्ञापन में नहीं दी गई है. सीबीएसई ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू किए जाने की घोषणा की है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2024 निर्धारित की है.

ये भी पढ़े: Holi 2024: गोबर से क्यों बनाई जाती है होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा? जानिए वजह

Latest News

23 March 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

23 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This