Indian Navy Recruitment: इंडियन नेवी में आवेदन की अंतिम तिथि आज, बिना किसी देर किए जल्‍द भरें फॉर्म

Indian Navy Recruitment 2023: भारतीय नौसेना में ट्रेड्समैन मेट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है. जो भी इच्छुक उम्‍मीद्वार इन पदों पर आवेदन करना चा‍हते है वो इसके आधिकारिक वेबसाइट www.indiannavy.nic.in या  karmic.andaman.gov.in/HQANC पर जाकर अपना आवेदन कर लें. आपको बता दें कि आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि आज यानी 25 सितंबर तक निर्धारित की है. ऐसे में बिना देर किए अभी आप अपना फॉमर्म भर दें.

श्रेणीवार पदों का विवरण

  • कुल पदों की संख्‍या  :     362
  • सामान्य वर्ग के लिए :     151
  • ओबीसी वर्ग के लिए :      97 पद
  • ईडब्ल्यूएस के लिए   :     35 पद
  • एससी वर्ग के लिए   :    26 पद
  • एसटी 26 पद

आयु सीमा

भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है.

आवश्‍यक शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से संबंधित ट्रेड में प्रमाणपत्र होना चाहिए.

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट karmic.andaman.gov.in/HQANC पर जाएं।
  • अब आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
  • भरा हुआ फॉर्म डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version