Narayanpur: नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से वार कर किया BJP नेता का कत्ल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Narayanpur: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. यहां नारायणपुर में नक्सलियों ने एक बार फिर छोटेडोंगर में बीजेपी नेता की हत्या कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीतला मंदिर में पूजा करने गए बीजेपी नेता कोमल मांझी की हत्या की गई है. कोमल मांझी को नक्सलियों ने आमदई माइंस को लेकर चेतावनी दी थी. बता दें कि इससे पहले नक्सलियों ने छोटे डोंगर में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या की थी.

मंदिर में पूजा करने गए थे भाजपा नेता कोमल मांझी
बताया जा रहा है कि छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शीतला मंदिर में शनिवार की सुबह बीजेपी नेता कोमल मांझी पूजा करने के लिए गए हुए थे. इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला करते हुए मौत के घाट उतार दिया, घटना के बाद मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जांच में जुट गई.

इससे पहले नक्सलियों ने की थी भाजपा जिला उपाध्यक्ष की हत्या
मालूम हो कि कोमल मांझी बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता थे. इसके पहले भी नक्सलियों ने छोटेडोंगर क्षेत्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या कर दी थी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना के बाद साथ गए साथी से पूछताछ की जा रही है.

Latest News

Wednesday Upay 01 July 2026: बुधवार को बन रहा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का शुभ संयोग, करें ये आसान उपाय, गणेश जी की कृपा से दूर...

Wednesday Upay 01 July 2026: 1 जुलाई 2026 को बुधवार और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है. जानिए भगवान गणेश को प्रसन्न करने और जीवन की विभिन्न समस्याओं से राहत पाने के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version