Rajasthan High Court ने स्टेनोग्राफर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें फुल डिटेल

Rajasthan HC Recruitment: राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) ने स्टेनोग्राफर (Stenographer) के 277 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है. योग्य उम्मीदवार 1 अगस्त से राजस्थान हाईकोर्ट की ऑफिसियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त शाम 5 बजे तक है.

आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है.

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार RBSE से साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स से माध्यमिक परीक्षा पास की हो. हिंदी भाषा में देवनागरी लिपि का अच्छा ज्ञान होना चाहिए और राजस्थान में बोली जाने वाली भाषाओं का अच्छा ज्ञान होना चाहिए.

आवेदन शुल्क 
सामान्य श्रेणी/EBC (क्रीमी लेयर)/ OBC (क्रीमी लेयर)/अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये और EBC (नॉन-क्रीमी लेयर)/OBC (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 550 रुपये भुगतान करना होगा. SC/ST/PWD उम्मीवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये हैं.

Latest News

PoK के पूर्व राष्ट्रपति राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का निधन, इस्लामाबाद में ली अंतिम सांस

Raja Mohammad Zulqarnain Khan Death: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के पूर्व राष्ट्रपति राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का...

More Articles Like This

Exit mobile version