Assam DElEd PET Result 2023: आज जारी होगा असम डीएलएड पीईटी का परिणाम, जानिए कैसे करें डाउनलोड

Assam DElEd PET Result 2023: 10 सितंबर को आयोजित की गई असम डीएलएड पीईटी परीक्षा का परिणाम आज यानी 24 सितंबर को राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) असम निदेशालय के द्वारा जारी किया जा सकता है. जो भी उम्मीदवार असम डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन प्री एंट्री टेस्ट 2023 में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, scertpet.co.in  के माध्‍यम से डाउनलोड कर सकते हैं. वेबसाइट के अनुसार, असम डीएलएड पीईटी परीक्षा का परिणाम दोपहर के बाद घोषित किया जाएगा.

आपको बता दें कि यह परीक्षा प्राथमिक शिक्षा पाठ्यक्रम में 02-वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. साथ ही स्कोरकार्ड और श्रेणीवार रैंक के साथ जिलेवार परिणाम जारी होने के बाद, ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जहां उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से टीईआई की अपनी प्राथमिकताएं बतानी होंगी, जहां वह अध्ययन करना चाहते हैं. ऑनलाइन काउंसलिंग की संशोधित तारीखें जल्द ही परिषद द्वारा साझा की जाएंगी.

परीक्षा परिणाम चेक करने की प्रक्रिया  

  • एससीईआरटी, असम की आधिकारिक वेबसाइट scertpet.co.in पर जाएं.
  • DElEd PET परिणाम जांचने के लिए लिंक खोलें.
  • अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें.
  • परिणाम जांचें और डाउनलोड करें.
  • भविष्य में उपयोग के लिए, अपने स्कोरकार्ड की एक प्रति सेव कर लें.

Latest News

Pakistan Bans Indian Aircrafts: भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान ने फिर बढ़ाई एयरस्पेस पाबंदी, 24 सितंबर तक रहेगा बैन

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगी पाबंदी को 24 सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया है. प्रतिबंध भारतीय वायुसेना और व्यावसायिक उड़ानों समेत कई तरह के भारतीय विमानों पर लागू रहेगा.

More Articles Like This

Exit mobile version