RRB NTPC: विभिन्न क्षेत्रों के लिए आरआरबी एनटीपीसी फाइनल रिजल्ट जारी, जानें चेक करने के प्रक्रिया

RRB NTPC Final Result 2023: रेलवे भर्ती बोर्ड ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए आरआरबी एनटीपीसी फाइनल रिजल्ट (RRB NTPC Final Result ) 2023 जारी कर दिया है. जो भी अभ्‍यर्थी विज्ञापन संख्या CEN-01/2019 की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए थे वो अब आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं.

आरआरबी की आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, 10 अक्तूबर से 18 अक्तूबर, 2022 तक आयोजित सीबीटी सत्यापन और मेडिकल परीक्षा में उम्मीद्वारों के प्रदर्शन के आधार पर, अभ्‍यर्थियों को अब विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए अनंतिम रूप से सूचीबद्ध किया गया है.

ऐसे चेक करें RRB NTPC का फाइनल रिजल्‍ट

  • सबसे पहले अभ्‍यर्थी आरआरबी की आधिकारिक साइट पर जाएं.
  • होम पेज पर उपलब्ध RRB NTPC Final Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर एक नई पीडीएफ ओपेन हो जाएगी, जिसमें उम्मीद्वार अपना रोल नंबर चेक कर सकते है.
  • इसके बाद पेज को डाउनलोड करके भविष्‍य में आवश्यकता के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास संरक्षित कर लें.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version