SBI Clerk भर्ती के लिए आवेदन करने की बढ़ाई गई समय सीमा, 10 दिसंबर तक का मिला मौका

SBI Clerk 2023: भारतीय स्टेट बैंक में जूनियर एसोसिएट्स या एसबीआई क्लर्क की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्‍मीद्वारों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, एसबीआई ने इन पदों प आवेदन करने की तिथियों को आगे बढ़ा दी है. जिससे इन पदों पर आवेदन करने से चूक गए अभ्यर्थियों को एक और मौका मिला है.

बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार अब 10 दिसंबर तक एसबीआई क्लर्क की भर्ती के लिए रजिस्‍ट्रेशन करा सकेंगे. इसके लिए उम्‍मीद्वारों को आधिकारिक वेबसाइट – sbi.co.in पर जाना होगा.

इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

एसबीआई ने क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन विंडो की खुले रहने की अंतिम तिथि और आवेदन पत्र संपादित करने करने की तिथि 10 दिसंबर निर्धारित की गई है. वहीं, प्रारंभिक परीक्षा संभावित रूप से जनवरी 2024 में आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा फरवरी 2024 में होने की संभावना है.

आवेदन पत्र में सुधार की तिथि

हालांकि आवेदन पत्र को प्रिंट करने के लिए उम्मीदवारों के पास 25 दिसंबर तक का समय मिलेगा. इस भर्ती अभियान का लक्ष्‍य एसबीआई क्लर्क के कुल 8,283 रिक्तियों को भरना‍ है. वहीं  इन पदों के लिए आवेदक की आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल, 2023 को 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

SBI Clerk 2023: आवेदन करने की प्रक्रिया

  • उम्‍मीद्वार आधिकारिक वेबसाइट – sbi.co.in पर विजिट करें.
  • home page पर sbi clerk recruitment 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्‍ट्रेशन करने के लिए आवश्‍यक विवरण दर्ज करें.
  • आवेदन पत्र भरने के बाद आश्‍यक शुल्क का भुगतान करें.
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें.  
  • इसके बाद भविष्य में इस्‍तेमाल के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें.

Latest News

दूध का सेवन इन लोगों के लिए है खतरनाक, झेलनी पड़ जाएगी गंभीर परेशानी! जानिए

Milk Drinking Disadvantage: दूध से पनीर, मावा और दही के साथ कई तरह की मिठाई और व्यंजन भी बनते...

More Articles Like This

Exit mobile version