हवाई सफर पर जाने वाली थी चीन की शातिर हसीना, हवाई अड्डे से FBI ने धर दबोचा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Spy Arrested: अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एफबीआई ने एक महिला को अरेस्ट किया है. उस पर अमेरिका में चीन के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया गया है. 34 साल की वानयिंग जेड. कैलिफोर्निया के इरविन की रहने वाली है. उसे लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस समय हिरासत में लिया गया, जब वह चीन जाने वाली उड़ान में सवार होने वाली थी. महिला पर आरोप है कि उसने अमेरिका में चीन के लिए बिना रजिस्ट्रेशन के विदेशी एजेंट के रूप में काम किया.

अमेरिकी अधिवक्ता बिल एसेली के अनुसार, महिला ने 2025 में सिएटल की यात्रा की थी. उस पर आरोप है कि वहां उसने चीन के अधिकारियों के निर्देश पर ताइवान सरकार के एक अधिकारी के करीबी रिश्तेदार की निगरानी की.  जांच अधिकारियों का कहना है कि महिला ने उस व्यक्ति की तस्वीरें, वीडियो और वाहन की नंबर प्लेट से जुड़ी जानकारी चीन के अधिकारियों को भेजी थी. यह भी आरोप है कि उसने एक सहयोगी के साथ मिलकर इस यात्रा की योजना बनाई और अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए कुछ विशेष तरीकों का इस्तेमाल किया.

More Articles Like This

Exit mobile version