आंध्र प्रदेश में हादसाः डीसीएम से टकराया कंटेनर, छह लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

विजयवाड़ाः आंध्र प्रदेश भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. शुक्रवार की सुबह कृष्णा जिले में कंटेनर और डीसीएम वैन की टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों सहित 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार, यह हादसा क्रुथिवेन्नु मंडल के सीतानपल्ली के निकट हुआ. इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालकों की भी जान चली गई. कंटेनर पुडुचेरी से भीमावरम जा रहा था. इसी दौरान सीतानपल्ली के निकट विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम से टकरा गया.

ट्रैक्टर को बचाने में हुई दुर्घटना
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, कंटेनर चालक ने लकड़ी के लट्ठों से भरे ट्रैक्टर से बचने की कोशिश की. इसी बीच उसकी डीसीएम वैन से टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. मृतकों में पांच कोनासीमा जिले के तल्लारेवु के रहने वाले थे.

मछली पकड़ने जा रहे थे डीसीएम सवार
डीसीएम में करीब 10 लोग सवार थे और मछली पकड़ने जा रहे थे, जो घायल हो गए. उन्हें मछलीपट्टनम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आंध्र प्रदेश के मंत्री कोल्लू रवींद्र ने दुर्घटना पर दुख जताया है.

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version