आजमगढ़ में हादसा: बिजली पोल से टकराया डीजल टैंकर, लगी भीषण आग, जिंदा जले तीन लोग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Azamgarh: आजमगढ़ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां गोरखपुर से डीजल लेकर आ रहा एक टैंकर बिजली के पोल से टकरा गया. टक्कर के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई. काफी मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया. इस हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

गोरखपुर से डीजल लेकर आ रहा था टैंकर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक टैंकर गोरखपुर से डीजल लेकर आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था. इसी दौरान जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी-मिर्जापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया. टक्कर केबाद पोल पर लगा ट्रांसफार्मर भी गिर गया. इसके तुरंत बाद तेज धमाके के साथ टैंकर में भीषण आग लग गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की 6 गाड़ियां

कुछ मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इससे कोई भी आग पर काबू पाने की हिम्मत नहीं जुटा सका. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. दमकल की छह गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई.

घंटों बाद आग पर पाया गया काबू

घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था. इस हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. एक मृतक की पहचान मेहनगर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार (26 वर्ष) के रूप में हुई.

वहीं, पुलिस दो युवकों की पहचान करने में जुटी हैं. पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है. आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This

Exit mobile version