बहराइच में हादसा: ऑटो में बस ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मंगलवार को यहां सवारियों से भरा एक ऑटो हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में एक ही परिवार के जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

गोंडा-बहराइच मार्ग पर हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा गोंडा-बहराइच मार्ग पर खूंटेहना चौकी के काटिलिया के पास हुआ. बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ऑटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. इस दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने घायलों को भेजवाया अस्पताल

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा. दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एक हो गई, जिससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया. कुछ ही देर में गोंडा-बहराइच मार्ग पर लंबा जाम लग गया. पुलिस आवागमन सुचारू कराने में जुट गई.

रिश्तेदार के घर वलीमा में शामिल होने जा रहे थे ऑटो सवार

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग लोग हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के रहने वाले हैं. वह ऑटो बुक कर पयागपुर थाना क्षेत्र के कोलुहवा गांव में एक रिश्तेदार के घर वलीमा में शामिल होने के लिए जा रहे थे. मृतकों की पहचान अजीम (12 वर्ष), फहद (5), मरियम (65), अमजद (45) और मुन्नी (45 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया और घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

80th Independence Day: ‘ध्वजारोहण से लेकर वंदे मातरम तक, लाल किले पर पहली बार हुई ये 6 चीजें

80th Independence Day Theme: आज भारत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. हर साल की तरह इस बार भी...

More Articles Like This