बांदा में हादसाः अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बांदाः यूपी के बांदा में सड़क हादसा हुआ है. यहां अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दिया. इस हादसे में ऑटो में सवार तीन लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया. घटना की जांच-पड़ताल करते हुए वाहन चालक की तलाश में जुट गई.

दुर्घटना के बाद फरार हुआ अज्ञात वाहन
जानकारी के अनुसीर, मंगलवार की देर रात शहर से एक सीएनजी ऑटो सवारियों को लेकर पेस्टा गांव बिसंडा जा रहा था. इसी दौरान रात करीब 12 बजे रास्ते में गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड कस्बा के पास जमरेही गांव के मोड पर अज्ञात वाहन ऑटो में टक्कर मारते हुए फरार हो गया.

लोगों ने पुलिस को दी दुर्घटना की जानकारी
रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर जब क्षतिग्रस्त ऑटो पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. डायल 112 व खुरहंड चौकी पुलिस अपने वाहन से घायलों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
डाक्टरों ने ऑटो चालक पेस्टा गांव निवासी प्रदीप सिंह (20 वर्ष), उसके गांव के 12 वर्षीय अमित कुमार पुत्र पप्पू और 40 वर्षीय सद्थू सिंह (40 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया, जबकि पेस्टा गांव निवासी घायल 30 वर्षीय रामसनेही की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया.

एएसपी शिवराज ने बताया
इस संबंध में एएसपी शिवराज ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मृतकों के स्वजन को घटना की जानकारी दी गई. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अज्ञात वाहन की जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा.

Latest News

आंध्र प्रदेश में हादसा: डंपर में डीजल भरते समय लगी भीषण आग, पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

Andhra Pradesh Fire: आंध्र प्रदेश से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा अल्लूरी सीताराम राजू जिले...

More Articles Like This

Exit mobile version