बस्ती में हादसा: ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, दो लोगों की मौत, 15 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बस्तीः यूपी के बस्ती में सड़क हादसा हुआ है. यहां शुक्रवार की देर रात छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर विक्रमजोत कस्बे के समीप बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस सीमेंट लदे ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ. विक्रमजोत कस्बे के समीप एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस सीमेंट लदे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई. हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकलवाकर और एम्बुलेंस की मदद से कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया. जहां चिकित्सकों नें दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया.

गंभीर रूप से घायल बिहार प्रदेश के परसौनी दताही निवासी रोहित सिंह पुत्र चितरंजन, गोपालगंज के सलेमपुर मलाही थाना सिहवलिया निवासी मजेटर साहनी पुत्र लाल बहादुर साहनी, सोनेलाल साहनी पुत्र लाल बहादुर साहनी, यादवपुर निवासी विक्की कुमार पुत्र स्वामीनाथ, मोतिहारी जिले के मंडेवापतौरा निवासी सीमा खातून पत्नी सिराज मोहम्मद, बिशुनपुर बसंत थाना फेनहारा निवासी रणधीर सिंह पुत्र रामकिशोर, सायपुर भाटा निवासी कृष्ण नंदन पुत्र सत्यदेव सहित सात की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद अयोध्या जनपद की दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया.

वही हल्के रूप से घायल सिवान जनपद के निवासी अर्जुन पुत्र बच्चू लाल, अन्हारी थाना डीघ निवासी तलिका पत्नी सुनील कुमार, गोपालगंज के दुर्गा चौक निवासी गुड्डू कुमार पुत्र परमानंद, हसनपुर निवासी अशोक पुत्र साधू शाह, राजस्थान के जयपुर निवासी सलमान पुत्र सलीम सहित आठ लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया.

थानाध्यक्ष छावनी भानु प्रताप सिंह ने बताया

इस संबंध में थानाध्यक्ष छावनी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एक मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान भीमराम पुत्र रामदयाल गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है. वहीं दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

06 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 जून 2026, शनिवार का पंचांग लेकर आए हैं. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण समय.

More Articles Like This

Exit mobile version