भावनगर में हादसाः ट्रेलर से टकराई हाई स्पीड बोलेरो, अलंग शिपयार्ड के 6 कर्मचारियों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhavnagar Accident: गुजरात से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा मंगलवार को भावनगर जिले में हुआ. हाई स्पीड बोलेरो की ट्रेलर से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में छह कर्मचारियों की मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भावनगर के पास त्रापज के निकट एक तेज रफ्तार बोलेरो कार आगे चल रहे एक ट्रेलर में टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो में सवार सभी लोग अलंग शिपब्रेकिंग यार्ड के दो अलग-अलग प्लॉट के स्टाफ सदस्य थे.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विजयभाई, साधुभाई, जिग्नेशभाई, भार्गवभाई, हिरेनभाई और योगेशभाई के और घायल की पहचान जयेशभाई के रूप में हुई है. घायल को भावनगर के सरकारी में ले जाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए उसे शहर के निजी अस्ताल में ले जाया गया.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. हादसे की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

क्या आप भी घर की खिड़कियों को हमेशा रखते हैं बंद? बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने...

More Articles Like This

Exit mobile version