Accident in China: चीन से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस घटना में जहां कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं.
यह जानकारी अधिकारियों ने दी. बताया गया है कि फोशान शहर में एक कपड़ा फैक्टरी में आग लगने से कम से कम आठ लोगों की जान चली गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए. फोशान ग्वांगदोंग प्रांत में स्थित है.
फैक्टरी में रविवार को आग लगी थी. सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने सोमवार को बताया कि बचाव अभियान जारी है. उसने बताया कि घटना में अब तक आठ लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.