कांगो में हादसा: लेक किवु में नाव पलटी, 12 की मौत, कई लापता, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Boat Accident In Congo: पूर्वी कांगो से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. 50 से अधिक लोगों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई. अधिकारियों के अनुसार, लेक किवु में व्यापारियों को लेकर जा रही एक नाव शनिवार रात पलट गई. इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है.

नाव पर सवार थे 50 से अधिक लोग

किस्केहे गांव के प्रमुख फेलिक्स हाबिरागी के मुताबिक, नाव में 50 से ज्यादा लोग सवार थे. यह हादसा दक्षिण किवु प्रांत के इदज्वी क्षेत्र में हुआ. हादसे के बाद इलाके में राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया. स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि, बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

अधिकारियों ने बताया कि नाव आखिर किस वजह से पलटी, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है. हादसे की जांच की जा रही है. लापता लोगों की तलाश जारी है.

Latest News

गाजीपुर में तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का समापन, 31 हजार से अधिक लोगों ने लिया चिकित्सा सेवाओं का लाभ

Ghazipur Health Camp: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा द्वारा लंका मैदान में आयोजित तीन...

More Articles Like This