महाराष्ट्र के गोंदिया में हादसाः ट्रक-बोलेरो की टक्कर, मासूम सहित 6 लोगों की मौत, सात घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Accident: सोमवार की देर रात महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. मध्य प्रदेश से जोड़ने वाले गोंदिया-बालाघाट राज्य महामार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक नेमजदूरों से भरी बोलेरो में सामने से टक्कर मार दिया. इस हादसे में जहां तीन वर्षीय बालक सहित छह लोगों की मौत हो गई, वहीं सात गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

रोजी-रोटी की तलाश में जा रहे थे मजदूर

पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक, मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की किरनापुर और लांजी तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मजदूर अपने परिवार सहित मजदूरी के काम के सिलसिले में चारपहिया वाहन बोलेरो में सवार होकर तेलंगाना (हैदराबाद) के लिए निकले थे. रात करीब 12 बजे जैसे ही उनकी गाड़ी गोंदिया शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर नागरा के समीप पहुंची, विपरीत दिशा (बालाघाट से गोंदिया मार्ग) से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को सीधी टक्कर मार दी.

​हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. और कई शव व घायल गाड़ी के अंदर फंस गए.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही गोंदिया ग्रामीण पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और तत्काल सभी को अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घायल राजेंद्र शिवचरण पंधारे के बयान के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version