ग्रेटर नोएडा में हादसा: टैंकर से टकराई बाइक, तीन छात्रों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. रविवार की देर रात एक बाइक की टैंकर से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन छात्रों को दर्दनाक मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

पुलिस ने सोमवार को हादसे की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह दर्दनाक हादसा रविवार की देर रात बीटा-2 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के चुहड़पुर अंडरपास के पास हुआ. तेज रफ्तार  बाइक की टैंकर से टकंकर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार तीनों छात्रों को मौत  हो गई.

खाना लाने के लिए बाइक से ढाबे पर जा रहे थे तीनों छात्र

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों छात्र गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के छात्र थे. तीनों छात्र खाना लाने के लिए बाइक से पूर्वांचल सोसाइटी के पास एक ढाबे पर जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version