ग्रेटर नोएडा में हादसा: ILGIM कंपनी में लगी आग, दीवार-बीम गिरा, दो फायरकर्मियों की मौत, तीन घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ilgim Company Fire: सोमवार की देर रात ग्रेटर नोएडा में भीषण हादसा हो गया. ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित आईएलजीआईएम कंपनी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने का काम होता है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीमें कई दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गई. इस दीरान दीवार और बीम गिरने से दो फायरकर्मियों की मौत हो गई.

आग बुझाने के दौरान गिरी दीवार और बीम

आग बुझाने के दौरान कंपनी की एक साइड की दीवार और लोहे का बीम भरभराकर नीचे गिर गया. फायर सर्विस के मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह, फायरमैन अमित कुमार और फायरमैन रोहित यादव मलबे की जग में आए गए.

हादसे में इनकी हुई मौत और ये लोग हुए घायल

हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य दमकलकर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को मलबे से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं, मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार और फायरमैन अमित कुमार का इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार, तीनों की हालत खतरे से बाहर है.

मौके पर पहुंचती वरिष्ठ अधिकारी

घटना की सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया. मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य किया. फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों और घायलों को परिजनों की. मृत फायरकर्मियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

मजबूत निजी खपत से भारत में अर्थव्यवस्था को मिल रही रफ्तार: RBI गवर्नर

RBI Governor Statement: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है. निजी खपत, निवेश, सर्विस सेक्टर और निर्यात में सुधार से देश की विकास रफ्तार को मजबूती मिल रही है.

More Articles Like This

Exit mobile version