ग्रेटर नोएडा में हादसाः निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Greater Noida Building Collapse: नोएडा में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. सेक्टर-63 स्थित नगला हुकुम सिंह गांव में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया. इस हादसे में कई मजदूर मलबे में दब गए. सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य में जुट गई.

Hero Image

चार मजदूरों को गंभीर हालत में निकाला गया

सूचना पर मौके पर पहुंची टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि अब तक चार मजदूरों को गंभीर हालत में जिंदा बाहर निकाला जा चुका है. उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि एक मजदूर की मौत गई है. सूत्रों की माने तो, जीशान पुत्र जाहिद (22 वर्ष) मृत बताया जा रहा है. पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मलबे में अभी भी 15-20 मजदूरों के दबे होने की आशंका है. रेस्क्यू को तेज करने के लिए SDRF की टीम को बुला लिया गया है.

image

मौके पर दो जेसीबी मशीनें और पोकलेन मशीन भी लगाई गई हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान की तीसरी मंजिल पर स्लैब डालने का काम चल रहा था, तभी अचानक पूरी बिल्डिंग ढह गई. हादसे के समय करीब 25-30 मजदूर काम कर रहे थे. फिलहाल SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं.

image

Latest News

‘उर्दू मुसलमानों की नहीं, हिंदुस्तान की जुबान है’, भारत एक्सप्रेस के बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शहनवाज हुसैन

Bharat Express Bazm e Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ का तीसरा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव...

More Articles Like This