हरदोई में हादसा: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हरदोईः यूपी के हरदोई से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां मल्लावां कोतवाली इलाके में राघोपुर-मेहंदी घाट मार्ग पर पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया. इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार, राघोपुर-मेहंदी घाट मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया. इससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौक हो गई. घटना की मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
मृतकों की पहचान सांडी थाना क्षेत्र के संजलपुर निवासी मलखान (50 वर्ष), हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बरसोहिया निवासी लल्ला भैया (48 वर्ष) और हरपालपुर कस्बा निवासी राम मंगल (45 वर्ष) के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद चालक पिकअप मौके पर छोड़कर भाग निकला. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वाहन को कब्जे में ले लिया गया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और कौन रहे सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: आज बुधवार, 8 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग...

More Articles Like This

Exit mobile version