हरदोई में हादसाः बारिश का पानी बना काल, डूबने से 4 बच्चों की मौत, CM योगी ने जताया दुःख

हरदोईः यूपी के हरदोई जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है. यहां पानी भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 4 बच्चों की जान चली गई. इस दुर्घटना से मृत बच्चों के घर कोहराम मच गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुःख जताया है और परिवार को सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं. यह दर्दनाक हादसा हरदोई जिले के थाना पचदेवरा मैकपुर कुरारी गांव में हुआ.

बकरी चराने गए थे बच्चे
जानकारी के अनुसार, दो सगे भाइयों समेत चारों बच्चे गांव के बाहर बकरी चराने गए थे, पानी भरे गड्ढे में एक बच्चा डूबने लगा. उसे बचाने के प्रयास में चारों बच्चे गहरे गड्ढे में डूब गए. बताया जा रहा है कि हाईवे निर्माण के लिए बच्चों के पिता ने अपने खेत में मिट्टी खोदने की अनुमति दी थी, जिसके बाद उनके खेत में खनन किया गया था. गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था. सभी बच्चे इस गड्ढे में उतर गए, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई.

मौके पर पहुंची डीएम-एसपी
घटना की जानकारी होते ही बच्चों के परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर जिलाधिकारी और एसपी सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शव को पानी से बाहर निकला.

मचा कोहराम
मृतक बच्चों में साबिर के पुत्र अजमत (14), सद्दाम (11) और शौकीन का बेटा मुस्तकीम (8) और बेटी खुशनुमा (10) शामिल हैं. इस घटना से जहां मृतक बच्चों के घर कोहराम मच गया, वहीं गांववासी शोक में डूब गए.

Latest News

Dussehra 2026: आज रात रावण दहन के बाद चुपके से घर लाएं ये चीज, झमाझम होगी नोटों की बारिश

Dussehra 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया...

More Articles Like This

Exit mobile version