Hyderabad Accident: तेलंगाना से दुखद खबर सामने आई है. यहां गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे लोगों की इनोवा कार शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. चालक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
शमशाबाद पुलिस ने बताया कि इस हादसा हैदराबाद में एनएच-44 पर पलामाकुला गांव के पास पास हुआ. इनोवा में सवार लोग गणेश विसर्जन के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे. तभी यह दुर्घटना हुई. हादसे में कार सवार चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि वाहन चला रहे सबावथ अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हें तत्काल इलाज के लिए शमशाबाद के ट्राइडेंट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
मृतकों की पहचान केथावत लिम्ब्या (54 वर्ष), उनकी पत्नी केथावत जमुना (45), कट्रावत मानसिंह (48) और केथावत वासरम (45 वर्ष) के रूप में हुई. लिम्ब्या, मानसिंह और वासरम कारोबार करते थे, वहीं, जमुना गृहणी थीं. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.