जयपुर में हादसाः थार बनी काल, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर दुखद खबर सामने आई है. यहां बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पति-पत्नी सहित चार लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

खाटू श्याम जी मंदिर से दर्शन तीन बाइकों से लौट रहे थे लोग

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना जयपुर के चोमू इलाके में रामपुरा पुलिया के पास हाईवे पर हुई. पुलिस ने बताया कि खाटू श्याम जी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे तीन बाइकों पर सवार लोगों को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दिया.

एक ने मौके पर और तीन अस्पताल में तोड़ा दम

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल थे. तत्काल घायलों को चोमू के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल रेफर कर दिया. यहां तीन अन्य ने की भी मौत हो गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

मृतकों में वीरेंद्र श्रीवास्तव (55 वर्ष), सुनील श्रीवास्तव (50), श्वेता श्रीवास्तव (26) और उनके पति लकी श्रीवास्तव (30 वर्ष) शामिल हैं. अन्य घायलों का इलाज जयपुर के एसमएस अस्पताल में चल रहा है. पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद चालक भाग गया निकला. उसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version