जालौन में हादसाः नदी में नहा रहे तीन युवक डूबे, काफी प्रयास के बाद बरामद हुए शव

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tragedy in Jalaun: उत्तर प्रदेश के जालौन से दुखद खबर सामने आई है. नदी में नहा रहे तीन युवक डूब गए. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने तीनों का शव बरामद किया.

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में हुई. जानकारी के मुताबिक, एक दर्जन से अधिक युवक पास की नदी में नहा रहे थे. इसी दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से तीन युवक डूब गए.

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए. लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद तीनों युवकों के शव बरामद किया.

मौके पर एसडीएम विनय कुमार मौर्य, सीओ अंबुज सिंह यादव और माधौगढ़ कोतवाली पुलिस मौजूद रही और बचाव अभियान की निगरानी करती रही. मृतकों की पहचान जगमोहन बघेल (19 वर्ष), सुदीप बघेल (25) और अवनीश यादव (20 वर्ष) के रूप में हुई है. तीनों युवक मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This