झारखंड में हादसाः दुर्घटनाग्रस्त हुई हाई स्पीड थार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, चौथा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand Accident: ओडिशा से भीषण सड़क बादसे की खबर सामने आई है. एक हाई स्पीड थार दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

इलाज के लिए अस्पताल जा रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी सिंहभूम जिले के जैंतगढ़ थाना क्षेत्र के सिजुकला गांव निवासी त्रिलोचन आपाट को बुधवार की रात अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई. इस पर परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए थार वाहन से चंपुआ अस्पताल ले जा रहे थे. वाहन में उनके बेटे रंजीत आपाट, पत्नी कोईफुलो आपाट तथा रिश्तेदार भास्कर आपाट भी सवार थे.

पेड़ से टकराई बेकाबू थार

इसी दौरान देर रात ओडिशा के चंपुआ थाना क्षेत्र स्थित रजिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर तेज रफ्तार की वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू थार सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी थार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

इस हादसे में वाहन में सवार चारों लोग घायल हो गए. जानकारी होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में चंपुआ पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां भास्कर आपाट को मृत घोषित कर दिया गया. अन्य तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्योंझर जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान त्रिलोचन आपाट और उनकी पत्नी कोईफुलो आपाट ने भी दम तोड़ दिया.

वहीं, रंजीत आपाट का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कर लिया गया है. शवों को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण यह हादसा होने प्रतीत हो रहा है.

Latest News

बोलीविया में ‘अल नीनो’ का कहर, राष्ट्रीय आपातकाल घोष‍ित, म्यांमार ने बनाए 600 राहत केंद्र

Bolivia: बोलीविया ने 'अल नीनो' के प्रभावों से निपटने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने वाले...

More Articles Like This

Exit mobile version