करनाल में हादसाः खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो भाइयों सहित तीन लोगों की मौत, दो घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karnal Accident: बुधवार की सुबह करनाल जिले में काछवा-बहलोलपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना हो गई. बहलोलपुर गांव के पास भूसा लेने जा रहा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से तीन लोगों की जहां मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल पांच लोग सवार थे, जो काछवा से बहलोलपुर गांव में भूसा लेने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर खेत में पलट गया. जिससे उसमें सवार सभी पांचों लोग नीचे दब गए.

जानकारी होने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. किसी तरह अंदर दबे लोगों को बाहर निकाला. तत्काल सभी को करनाल के कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का इलाज जारी है.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. घटना के संबंध में लोगों से जानकारी ली. मृतकों की पहचान दो सगे भाई अबरार (28 वर्ष) और खालिद (24 वर्ष) और उनके मौसा फजरू के रूप में हुई. ये सभी यूपी के जिला शामली के गांव सोहनी उमरपुर के रहने वाले थे. ट्रैक्टर नौशाद चला रहा था. अरशद और सोनू ट्रैक्टर पर बैठे थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को योगी सरकार का तोहफा, मिलेगी 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, आदेश जारी

Duty At The Mahakumbh: महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी है. यूपी के प्रयागराज में जनवरी-फरवरी...

More Articles Like This