कुशीनगर में हादसा: ट्रक से टकराई बस, बच्ची सहित दो यात्रियों की मौत, दस घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kushinagar Accident: यूपी के कुशीनगर में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. एक लग्जरी बस और ट्रक की टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां एक बच्ची सहित दो यात्रियों की मौत हो गई, वहीं लोग घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना पटहेरवा थाना इलाके के डुम्मरभार गांव के पास शनिवार की सुबह हुई. ओवरटेक करने के दौरान लग्जरी बस और ट्रक में टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस हादसे में एक बच्ची सहित दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए.

आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही थी बस

पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों से घायलों को बाहर निकेल और एम्बुलेंस से तमकुही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया. जहां सभी का इलाज चल रहा है. बताया गया है कि लग्जरी बस आनंद विहार से यात्रियों को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की वजह से हाईवे पर जाम लग गया. क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर करीब एक घंटा बाद आवागमन सुचारू कराया गया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

ट्रंप के ट्रायम्फल आर्च पर संकट के बादल, जज ने निर्माण कार्य पर लगाई रोक

Trump Triumphal Arch: ट्रंप के ट्रायम्फल आर्च निर्माण कार्य पर संकट के बादल मंडराते दिख रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति...

More Articles Like This

Exit mobile version