महाराष्ट्र में हादसाः बाइक और बस से टकराई कार, एक ही परिवार के पांच लोगों सहित छह की मौत, जा रहे थे सगाई में

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jalgaon Accident: महाराष्ट्र से दुखद खबर सामने आई है. यहां एक परिवार की मांगलिक कार्य की खुशियां मातम में बदल गई. जिस वाहन में सवार होकर लोग सगाई के लिए जा रहे थे, वह हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में एक परिवार के पांच लोगों सहित छह लोगों की ददर्दनाक मौत हो गई. दिल में दर्द का एहसास कराने वाली यह घटना जलगांव जिले के अमलनेर तहसील में आज सुबह हुई.

बाइक और एसटी बस से टकराई कार

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अमलनेर-धुले मार्ग पर मंगरुल गांव के नजदीक होटल वृंदावन के पास हुआ. अमलनेर से धुले जा रही एक बाइक और ST बस को समाने से आ रही गुजरात नंबर की कार ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई. कार में सवार पांच लोगों की भी मौके पर ही सांसे थम गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 टीम, पुलिस इंस्पेक्टर दत्तात्रेय निकम, हेड कांस्टेबल कैलाश शिंदे, रवि पाटिल और लोकल पुलिस मौके पर पहुंची.

कार में फंसा हुआ था बच्चा

कार में एक छोटा बच्चा फंसा हुआ था, जिसे गांव वालों, पुलिसवालों और ST कर्मचारियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. ST बस में सवार दीपक दिलीप पाटिल भी घायल हो गया. घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल भेजा गया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान आदित्य चंद्रकांत महाजन, अनीता सुरेश महाजन, निर्मला नंदलाल महाजन, नंदलाल गोपाल महाजन और सुरेश विक्रम महाजन के रूप में हुई है, जो सभी व्यारा, गुजरात के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि सभी लोग अमलनेर में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसके अलावा मृतकों में बाइक सवार भी शामिल हैं.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से कोहराम मच गया. गांव के लोग शोक में डूब गए.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This