महाराष्ट्र में हादसाः पुणे-सातारा हाईवे पर ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां सोमवार की आधी रात के बाद सातारा जिले में पुणे-सातारा हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई कार

जानकारी के अनुसार, हादसा शिरवल में होटल शिवालय के सामने मंगलवार तड़के करीब 1:15 बजे हाईवे पर शिरवल के पास तेज रफ्तार टाटा नेक्सॉन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे आयशर ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

इस रूप में हुई मृतकों की हुई पहचान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतकों की पहचान वेदांत वारिंगे, सोनलिंग ठाकूर, आदित्य गरुड़ और निखिल राऊत के रूप में हुई है. हादसे में मृत लोग मावल और तलेगांव दाभाड़े इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Latest News

Shardiya Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This

Exit mobile version