महाराष्ट्र में हादसाः परभणी में हनुमान मंदिर की छत ढही, 6 की मौत, दर्जनों के दबे होने की आशंका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Parbhani Temple Collapse: महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान जी के मारुति मंदिर के हॉल की छत गिर गई  है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक सभा मंडप के मलबे से 6 शव निकाले जा चुके हैं. हादसे में 30 से 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं.

शनिवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद लेने के लिए भीड़ थी। पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल बचाव अभियान चला रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि शनिवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद लेने के लिए भीड़ उमड़ी थी. इसी दौरान अचानक हाल की छत गिर गई. हादसे के बाद मौके पर अफर-तफरी के बीच चीख-पुकार मच गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चला रही है. एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

सभा मंडप बनाने का काम चल रहा था

रिपोर्ट्स के अनुसार, परभणी के हनुमान मंदिर के ठीक सामने सभा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी बीच सभा मंडप की छत अचानक ढह गई. मलबा, रॉड सहित पत्थर गिरते ही अफरा-तफरी मच गई. दर्शन के लिए आए लोग लोग मलबे के नीचे दब गए. रेस्क्यू के लिए पहुंची जिला प्रशासन की टीमों ने करीब 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. बचाव अभियान जारी है.

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This

Exit mobile version