Accident In MP: मध्य प्रदेश से दुखद खबर सामने आई है. उफनाया नाला आठ लोगों के लिए काल बन गया. तेज बहाव में कार बह गई. इस हादसे में आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाद मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल है. हादसे का शिकार हुए लोग बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे.
नाला पार करते समय तेज बहाव में बही कार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आगर मालवा नलखेड़ में उफनाते बरसाती नाले को श्रद्धालुओं से भरी कार पार कर रही थी. इसी दौरान बहाव तेज होने से कार बह गई. घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव कार्य में जुट गए.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी
कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरु किया, लेकिन अब तक किसी के जीवित बचने का संकेत नहीं मिला है. वहीं, शवों को निकालने के बाद कार को रस्सी के जरिए बाहर खींचा गया. जिसमें और शव हो सकते हैं. फिलहाल यह साफ नहीं है कि कार में कितने लोग सवार थे.
पुलिस के मुताबिक मृतक आगर मालवा के नलखेड़ा में लखुंदर नदी के किनारे स्थित बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. घटना की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.