नेपाल में हादसाः नदी में गिरी यात्रियों से भरी बेकाबू बस, 18 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Bus Accident: नेपाल से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा रविवार की देर रात धादिंग जिले में हुआ. बताया गया है कि पोखरा से काठमांडू जा रही एक यात्री बस त्रिशूली नदी में गिर गई. इस दुर्घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई.

बताया गया है कि बस पृथ्वी राजमार्ग पर दौड़ रही थी. इसी दौरान बेनीघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका-5 के भैसेपाटी इलाके के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर करीब 300 मीटर नीचे ढलान से होते हुए नदी के किनारे गिर गई. बस पूरी तरह से तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना भारतीय समयनुसार रात करीब एक बजे चिनाधारा क्षेत्र के पास हुई. बस में करीब 40 से 45 से अधिक यात्री सवार थे. इनमें कुछ विदेशी पर्यटक भी थे.

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी मिलने पर नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से राहत में जुट गई. हाईवे रेस्क्यू मैनेजमेंट समिति के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुरी ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. अंधेरा और नदी का बहाव बचाव कार्य के लिए बड़ी चुनौती बना रहा.

घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा इलाज

बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या 18 है. इनमें 6 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं. हादसे में 25 से 27 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घायलों में आठ महिलाएं, 18 पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल है.

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक आशंका है कि चालक ने नियंत्रण खो दिया या सड़क की स्थिति खराब थी. बस में क्षमता से अधिक यात्री होने की भी जांच की जा रही है. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

‘उर्दू मुसलमानों की नहीं, हिंदुस्तान की जुबान है’, भारत एक्सप्रेस के बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शहनवाज हुसैन

Bharat Express Bazm e Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ का तीसरा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव...

More Articles Like This

Exit mobile version