नूंह में हादसाः ट्रक से टकराई हाई स्पीड कार, चार लोगों की मौत, दो घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nuh Accident: हरियाणा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां नूंह जिले में शनिवार की सुबह हाई स्पीड एक कार ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है. यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में हुआ.

खड़े ट्रक में टकराई तेज रफ्तार कार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के नवाली गांव के निवासी कार में सवार होकर अपने गांव से दिल्ली के लिए निकले थे. इसी दौरान रास्ते में एक्सप्रेस-वे पर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के रवा गांव के पास चैनल नंबर 40 पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई.

हादसे में तीन महिलाओं सहित चार की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा अक्षय और उसका पिता जवाहर गंभीर रूप से घायल हो गए.

दो घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल दोनों को इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया. फिलहाल, पिता का वहीं उपचार हो रहा है, जबकि बेटे अक्षय की हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के लिए रेफर किया गया.

पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

लंदन में छाया भारतीय युवक, ऊंची इमारत से गिरने वाली थी 3 साल की बच्ची, लपक कर बचा दी जान

London: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय मूल के युवक मोहम्मद जेसिल ने अपनी बहादुरी, फुर्ती और सूझबूझ से...

More Articles Like This

Exit mobile version