पाकिस्तान में हादसाः सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, दो पालयटों की मौत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Pakistan: पाकिस्तान के क्वेटा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां पाकिस्तानी सेना का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. जानकारी के अनुसार, इस एयरक्राफ्ट में सवार दो पायलटों की मौत हो गई है. इस हादसे की जानकारी पाकिस्तानी सेना ने दी. सेना ने बताया कि पाकिस्तान आर्मी एविएशन का मुशशक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. हादसे के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुख व्यक्त किया है.

पाकिस्तानी सेना ने बताया कि सोमवार को तकनीकी खराबी की वजह से पाकिस्तान सेना का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया, जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, यह हादसा बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा के पास हुआ है. एक बयान में सेना ने कहा, “दोपहर के समय, तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान आर्मी एविएशन का मुशशक ट्रेनिंग विमान क्वेटा के नवां किल्ली के पास क्रैश हो गया.” सेना ने आगे बताया कि इस “दुर्भाग्यपूर्ण क्रैश” में दोनों पायलटों- इंस्ट्रक्टर मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं और स्टूडेंट कैप्टन अब्दुल समद की मौत हो गई.

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना के पायलटों की मौत पर दुख और शोक व्यक्त किया. राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, “राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने क्वेटा के पास पाकिस्तान वायु सेना के ट्रेनिंग विमान के क्रैश में दो पायलटों की शहादत पर दुख जताया है. राष्ट्रपति ने मेजर हसनैन शहज़ाद हुमायूं और कैप्टन अब्दुल समद की शहादत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है. राष्ट्रपति ने शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की है. राष्ट्रपति ने शहीदों को उच्च स्थान मिलने और उनके शोक-संतप्त परिवारों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है.”

Latest News

Moradabad News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Moradabad News:: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को मुरादाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय...

More Articles Like This

Exit mobile version