पटना में हादसाः कार चालक को आई झपकी, मौंत की नींद सो गई तीन जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Accident: बिहार से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां पटना जिले में एक कार नहर में गिर गई. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र में हुआ. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

जेसीबी से नहर से बाहर निकाला गया कार को

पटना के रानीतालाब थाना क्षेत्र सरैया गांव के पास तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. जेसीबी के सहारे कर को बाहर निकल गया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल थे. घायलों को इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

मृतकों की पहचान निर्मला देवी (52 वर्ष), नीतू सिंह (36) और 10 वर्षीय स्तुति कुमारी के रूप में हुई.  सभी लोग वैशाली जिले के महुआ इलाके के रहने वाले थे. वहीं घायलों में नंदन सिंह और रिद्धि सिंह शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि सभी लोग अपने कार से छत्तीसगढ़ से वैशाली के हाजीपुर घर में किसी के शादी के सालगिरह में शामिल होने के लिए आ रहे थे. पटना के रानीतालाब इलाके में चालक को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ.

थानेदार प्रमोद कुमार ने बताया

इस संबंध में थानेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ससरैया गांव के पास एक कार नहर में पलट गई है, जिसके बाद पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों और जेसीबी के सहारे कार को नहर से बाहर निकाला गया. कार में सवार तीन लोगों की मौत गई, जबकि दो लोग घायल हैं. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version