पटना में हादसाः बेकाबू स्कॉर्पियो ने 6 नाबालिगों को रौंदा, दो की मौत, चार घायल, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Scorpio Hit 6 People: रविवार की देर रात बिहार के पटना में तेज रफ्तार बेकाबू स्कॉर्पियो ने छह नाबालिगों को रौंद दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. यह घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में अटल पथ पर महेश नगर के पास हुई.

दुर्गा पंडाल घूमकर लौट रहे थे बच्चे

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात छह नाबालिग नवरात्रि के दुर्गा पंडाल घूमकर लौट रहे थे. इसी दौरान महेश नगर के पास हाई स्पीड बेकाबू स्कॉर्पियो उन्हें रौंद दिया. घटना की बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोग तत्काल घायलों को अस्पताल ले गए.

घायलों का चल रहा इलाज

जांच के बाद चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है. दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. वहीं अन्य घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान रामकृष्ण नगर इलाके के सदानी चक निवासी अमरजीत कुमार (16 वर्ष) और अंकेश कुमार (17 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे दुर्गा पूजा घूमने के लिए निकले थे और देर रात घर लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ.

हादसे के बाद फरार हुआ ड्राइवर

चश्मदीद ने बताया कि ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो थी. हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने सभी लोगों को बचाने की कोशिश की और ई रिक्शा बुलाकर घायलों को अस्पताल ले गए. गाड़ी के ऊपर JDU का छोटा सा झंडा लगा हुआ था.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि वाहन के कब्जे में लेकर ले लिया गया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version