प्रतापगढ़ में हादसाः नदी में डूबकर तीन बहनों सहित चार की मौत, मचा कोहराम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रतापगढ़ः यूपी के प्रतापगढ़ से दुखद खबर सामने आई है. यहां नदी में डूबकर तीन सगी बहनों सहित चार बच्चियों की मौत हो गई. इस घटना से जहां मृतकों के घर कोहराम मच गया. वहीं गांववासी शोक के सागर में डूब गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई.

चूल्हा बनाने की मिट्टी निकालने गई थी बच्चियां

जानकारी के अनुसार, महेशगंज के डिहवा जलालपुर गांव निवासी जीत लाल सरोज की 13 वर्षीय बेटी स्वाति, 10 साल की बेटी संध्या और 7 साल की चांदनी और जीत लाल के भाई पृथ्वी पाल की 7 वर्षीय बेटी प्रियांशी घर में चूल्हा बनाने के लिए गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे कच्ची मिट्टी लाने के लिए कुलाही नदी पर गई थी.

पानी में उतराया मिला बच्चियों का शव

इसी दौरान किसी वजह से यह चारों नदी में डूब गई. जब चारों काफी देर बाद भी घर वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों को उनकी चिंता सताने लगी. लोग उनकी तलाश के लिए नदी पर पहुंचे तो देखा कि चारों का शव पानी में उतराया था. यह देख परिजन चीख-पुकार करने लगे.

हाल ही में की गई थी नदी की खुदाई

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने बताया कि हाल ही में नदी की सफाई और खोदाई कराई गई थी. इस वजह से उसकी गहराई बढ़ गई थी. चैती का पुरवा के पास पुल के पिलर के करीब गहरा गड्ढा होने से यह हादसा हुआ होगा. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

‘होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान’, ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप, जानिए पूरा प्लान

America : एक बार फिर इजरायल और ईरान की बीच जंग शुरू हुई है, इसी वजह से एशियाई, मिडिल...

More Articles Like This

Exit mobile version