पंजाब में हादसा: तालाब में गिरी हाई स्पीड बेकाबू कार, आप के तीन कार्यकर्ताओं की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Accident: पंजाब से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. बुधवार की देर रात यहां रायकोट-जगरांव मार्ग पर एक हाई स्पीड कार पानी से भरे तालाब में गिर गई. इस हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से तीन मौत हो हई, जबकि दो लोग बाल-बाल बच गए. हादसे में जान गंवाले वाले लोग आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बताए गए हैं.

नकोदर से दिड़बा क्षेत्र की ओर लौट रहे थे कार सवार

मिली जानकारी के मुताबिक, पांच लोग कार में सवार होकर नकोदर से दिड़बा क्षेत्र की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे बस्सियां के पास मोड़ पर तेज रफ्तार कार चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे स्थित पानी से भरे तालाब में जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए. काफी प्रयास के बाद कार और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रूप में हुई है. तीनों के आम आदमी पार्टी से जुड़े होने और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी साथी होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल जगरांव भेज दिया.

तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ना माना जा रहा है. दुर्घटना की जांच की जा रही है. उधर, इस हादसे से तीन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

Latest News

IRCTC घोटाला: लालू-राबड़ी-तेजस्वी की कोर्ट में हुई पेशी, टली सुनवाई, अब 30 अक्टूबर को होगी हियरिंग

New Delhi: IRCTC घोटाला केस को लेकर शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी...

More Articles Like This

Exit mobile version