रूस में हादसाः गैस प्लांट में लगी भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों सहित 7 लोगों की मौत, 9 लापता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Gas Plant Fire: रूस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां सुदूर पूर्वी अमूर इलाके में एक गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 6 चीनी नागरिकों सहित सात लोगों की जान चली गई. वहीं नौ लोग लापता हैं.

बुधवार को प्लांट ने टेलीग्राम पर जानकारी दी कि अमूर गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को आग लगी थी, जिसे बुझा दिया गया है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्लांट ने बताया कि कुल 7 लोगों की मौत हुई और 152 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है. इनमें से 36 लोगों को अस्पताल ले जाया गया.

इस घटना को इंडस्ट्रियल सेफ्टी नियमों के उल्लंघन के तौर पर देखा जा रहा है. जांच समिति आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. रूस की इन्वेस्टिगेटिव कमेटी ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है.

रूस के इस गैस प्लांट के निर्माण कार्य में विदेशी कर्मचारियों की मदद ली गई थी, जिनमें चीन के कई नागरिक शामिल थे. ऐसा देखा जाता है कि रूस हमेशा ही बड़े इंडस्ट्रियल और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए विदेशी कर्मचारियों को ही काम पर रखता है.

अमूर गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स पॉलीइथिलीन और पॉलीप्रोपाइलीन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक माना जाता है. इस प्लांट से हर साल करीब 23 लाख मीट्रिक टन पॉलीइथिलीन और 4 लाख टन पॉलीप्रोपाइलीन का उत्पादन होता है.

यह प्रोजेक्ट रूस के सुदूर पूर्वी अमूर इलाके में सिबुर और सिनोपेक के सहयोग से विकसित किया जा रहा है. रूस की जांच समिति के आने के बाद ही गैस प्लांट में आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा.

Latest News

फिलिपींस में हादसाः ट्रेनिंग के दौरान हवा में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

Philippines Plane Crash: फिलीपींस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां राजधानी मनीला के दक्षिण में एक एयर बेस...

More Articles Like This

Exit mobile version