सागर में हादसाः बस से टकराई कार, चार लोगों की मौत, पांचवा गंभीर, बस चालक फरार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP Accident: मध्य प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा शनिवार को सागर जिले में हुआ. तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, सागर जिले के हेरिया थाना क्षेत्र में गढ़ाकोटा रोड स्थित चनाटोरिया के पास शनिवार की दोपहर बस और कार की टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला और अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद अनियंत्रित बस सड़क से उतरकर पास की खंती में जा गिरी. दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया.

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में बहेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से गैस कटर और अन्य प्रयासों के जरिए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. चौथे व्यक्ति ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज चल रहा है.

बताया गया है कि इस हादसे में जान गंवाने वालों में बंडा निवासी प्रशांत जैन, सागर निवासी निर्मल जैन और हरियाणा निवासी विकास शामिल हैं. वहीं, चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है और पुलिस पहचान में जुटी हैं. पुलिस ने बताया कि घटना की जांच करते हुए फरार बस चालक की तलाश की जा रही है.

Latest News

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत 

Cancer ke lakshan: बच्चों का स्वास्थ्य यदि ठीक रहता हैं तो माता पिता की भी टेंशन दूर रहती...

More Articles Like This