तेलंगाना में हादसाः मछुआरों को बचाते समय SDRF की दो नाव पलटीं, दस जवान लापता, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

SDRF Missing: तेलंगाना में बड़ा हादसा हो गया. यहां खम्मम जिले में बेथुपल्ली झील में फंसे मछुआरों को बचाने के अभियान के दौरान स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) के करीब 10 जवान लापता हो गए हैं. बताया जा रहा है कि दो नावे पलटने से यह हादसा हुआ.

बचाव अभियान के दौरान पलटी दो नावें

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बुधवार शाम ये जवान सथुपल्ली मंडल में स्थित झील में दो नावों के जरिए बचाव अभियान चला रहे थे, तभी नावें पलट गईं. वे झील में फंसे मछुआरों के एक समूह को बचाने के लिए गए थे.

‘मुरासु‘ चक्रवात से हो रही भारी बारिश

आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे खम्मम जिले में ‘मुरासु’ चक्रवात के कारण भारी बारिश हो रही है. खम्मम जिले के कलेक्टर दिवाकर टी.एस. और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और लापता जवानों की तलाश के लिए टीमें तैनात कीं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेलंगाना के राजस्व मंत्री पंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने एक पोस्ट में बताया कि बचाव टीमों ने लापता SDRF जवानों के संभावित स्थान का पता लगा लिया है. उन्होंने कहा कि जवानों को सुरक्षित बचा लिया जाएगा.

जवानों को बचाने के लिए अभियान जारी

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने जिला कलेक्टर को लापता जवानों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया. उन्होंने मुख्य सचिव संजय जाजू को भी स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने बताया

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने बताया कि नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के जवानों को तैनात किया गया है और वे बचाव अभियान चला रहे हैं.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘तेलंगाना के खम्मम जिले के सथुपल्ली में बेथुपल्ली झील के बाढ़ के पानी में फंसे मछुआरों को बचाने के अभियान के दौरान SDRF जवानों के लापता होने की खबर से बहुत चिंतित हूं.’

बंदी संजय कुमार ने कहा, ‘हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और सभी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। खोज और बचाव अभियान जारी है.’

Latest News

रियाद हवाई अड्डे पर हमलाः घायल हुए दूसरे भारतीय नागरिक ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम

Riyadh Airport Attack: पिछले महीने सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में...

More Articles Like This

Exit mobile version