कानपुर हाईवे पर हादसा: ट्रक से टकराई तीर्थयात्रियों से भरी बस, दो लोगों की मौत, 50 घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कानपुरः यूपी के कानपुर से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां शनिवार की सुबह कानपुर-इटावा हाईवे पर पनकी के सरायमीता के पास तीर्थयात्रियों से भरी डबल डेकर बस ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 तीर्थयात्री घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर-इटावा हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पनकी सराय मीता के पास हाईवे किनारे खराब खड़े ट्रक को बचाने के लिए कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिसके पीछे राजस्थान से टाइल्स पत्थर लेकर आ रहे टेलर के चालक ने भी ब्रेक लगा दी. इसी बीच भी पीछे से आई तेज रफ्तार बस टेलर से टकरा गई.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

इस हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस और एनएचएआइ की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को एंबुलेंस से एलएलआर अस्पताल भेजा. सभी तीर्थयात्री नेपाल पशुपति नाथ दर्शन को जा रहे थे. घायल कई तीर्थ यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

पशुपतिनाथ मंदिर जा रही थी बस

इस हादसे में एक तीर्थयात्री और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, डबल डेकर बस नासिक से 57 तीर्थ यात्रियों को लेकर अयोध्या होते हुए नेपाल के रास्ते पशुपति नाथ मंदिर जा रही थी. एनएचआई की रेस्क्यू टीम के सदस्य बीपी सक्सेना ने बताया कि घायलों को तुरंत उपचार के लिए एलएलआर भेजा गया.

पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया

पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि हादसे की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने बस में फंसे हुए घायलों को निकाला. इस हादसे में नासिक की रहने वाली भागीरथी (56 वर्ष) और बस मालिक नासिक निवासी मनोज कुमार (55 वर्ष) की मौत हो गई.  घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: निर्जला एकादशी पर बन रहे अत्यंत प्रभावशाली राजयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 25 June 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This