केदारनाथ मार्ग पर हादसा: पत्थर-मलबा की जद में आने से बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kedarnath Yatra Accident: शनिवार की देर रात केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा हो गया. चीरबासा के समीप पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. वहीं हादसे के बाद मलबा आने से मार्ग पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया. रेस्क्यू टीमों ने करीब 1500 सौ यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया.

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से चीरबासा के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना मिली थी. पत्थरों की जद में आने से एटा, उत्तर प्रदेश निवासी पांच वर्षीय यश पुत्र रोहताश यादव की मौके पर ही मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि चीरबासा क्षेत्र में मलबा और पत्थर आने से पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया था. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर तैनात रेस्क्यू टीमों ने तत्काल अभियान शुरू किया. देर रात तक यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कार्रवाई जारी रही. पूरी रात चले रेस्क्यू अभियान में करीब पन्द्रह सौ यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया गया.

Latest News

गाजीपुर में तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का समापन, 31 हजार से अधिक लोगों ने लिया चिकित्सा सेवाओं का लाभ

Ghazipur Health Camp: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा द्वारा लंका मैदान में आयोजित तीन...

More Articles Like This

Exit mobile version