लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: स्कॉर्पियो-एक्सयूवी की टक्कर, DFO सहित दो की मौत, चार घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Agra: मंगलवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बड़ा हादसा हो गया. माइलस्टोन 68.800 (थाना नगला खंगर क्षेत्र) पर एक बेकाबू स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में जा घुसी और सामने से आ रही एक्सयूवी 700 से टकरा गई. इस हादसे में इटावा के डीएफओ (डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर) उनके चालक की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा से लखनऊ की ओर जा रही स्कॉर्पियो-एन को कोलकाता के राज, हॉट मेन रोड निवासी डेबिट वेरी योग गोत्र डिसूजा चला रहे थे. गाड़ी में उनकी 65 वर्षीय पत्नी भी सवार थीं. माइलस्टोन 68.800 के पास चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई. गाड़ी लेफ्ट साइड से डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी ओर राइट हैंड साइड की लेन में चली गई.

इसी दौरान लखनऊ की तरफ से आ रही एक्सयूवी 700 से स्कॉर्पियो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. एक्सयूवी में इटावा डीएफओ विकास नायक, उनके चालक देवांश सहित तीन लोग सवार थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए.

घटना की सूचना मिलते ही आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे का गश्ती दल नंबर 4, पीआरबी 5618, नगला खंगर थाना पुलिस और सहायक सुरक्षा अधिकारी (पैकेज-2) फूल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. एंबुलेंस के जरिए सभी गंभीर घायलों को तत्काल सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अस्पताल में इलाज के दौरान एक्सयूवी चालक देवांश और इटावा के डीएफओ विकास नायक की मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही इटावा वन विभाग का स्टाफ और प्रशासनिक अधिकारी सैफई अस्पताल पहुंच गए. अन्य घायलों का इलाज चल रहा है. डिप्टी एसपी सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर

New Delhi: दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब ट्रक और कार की...

More Articles Like This

Exit mobile version