यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसाः बस से टकराई ईको वैन, छह लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hathras Accident: यूपी के हाथरस से दुखद खबर सामने आई है. यहां मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. डबल डेकर बस और ईको वैन की टक्कर हो गई. यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 141 के पास हुआ. इस दुर्घटना में जहां छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

मिली जानकारी के अनुसार, थाना सादाबाद क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार इको कार ने पीछे से बस में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में बाद कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई.

छह लोगों की मौके पर हुई मौत

इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल घायलों को अस्पताल में भेजवाया. तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने तीन लोगों को आगरा रेफर कर दिया.

तेज रफ्तार बनी हादसे का सबब

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, इको कार तेज गति से चल रही थी और संभवत: चालक को आगे चल रही बस का अंदाजा नहीं लग सका, जिसके चलते यह हादसा हो गया. हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है. पुलिस की सूचना पर मृतकों और घायलों के परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे.

Latest News

‘उर्दू मुसलमानों की नहीं, हिंदुस्तान की जुबान है’, भारत एक्सप्रेस के बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शहनवाज हुसैन

Bharat Express Bazm e Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ का तीसरा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव...

More Articles Like This

Exit mobile version