Afsha Ansari: सरेंडर कर सकती है मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी?

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mukhtar Ansari: बीते कई वर्षों से गाजीपुर जनपद से लखनऊ तक की पुलिस के लिए से चुनौती बनी मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी अब सरेंडर कर सकती है? इसके लिए परिवार के लोग कोशिश में लगे हुए हैं.

मुख्तार अंसारी के छोटे बेटा उमर अंसारी अब जेल में बंद अब्वास अंसारी, फरार चल रही मां आफ्शा अंसारी को और भाभी निकहत को एक साथ लाने की कोशिश में लगे हैं. पिछले दिनों उमर ने भाभी निकहत के साथ कासगंज जेल में बंद भाई अब्बास अंसारी से भी मिलकर ढाढस बंधाया था.

वह अब्बास को पैरोल पर जेल से बाहर निकालने की कोशिश में लगा है. इसी तरह गाजीपुर पुलिस की ओर से 50 हजार और मऊ पुलिस की ओर से 25 हजार की इनामी घोषित मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां को भी सामने लाने का प्रयास कर रहा है. उमर अंसारी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि पिता की मौत के बाद मां नहीं पहुंच पाई थी. हम कानूनी तरीके से लड़ाई के लिए तैयार हैं. आफ्शा जल्द ही सामने आ सकती है.

वहीं, मुख्तार अंसारी के भाई और सांसद अफजाल अंसारी ने भी कहा कि मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा को सरेंडर कर देना चाहिए. उनके वकील कोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया अपनाएं. इससे आफ्शा के सरेंडर करने की संभावना बढ़ गई है.

Latest News

जलवायु परिवर्तन से अरब देशों में भोजन-पानी का संकट, एक्सपर्ट ने जारी की चेतावनी

Climate change Arab world:  जलवायु परिवर्तन दुनिया में एक बड़े खतरे की घंटी बजा रहा है. इस दौरान पूरे...

More Articles Like This