Ajab Gajab Wedding: दुल्हन ने देखा दूल्हे का तवा जैसा काला चेहरा, स्टेज पर वरमाला डालने से किया मना

Wedding Dispute: यूपी के कौशांबी शादी समारोह में बवाल का मामला सामने आया है. यहां दुल्हन ने यह कहते हुए शादी से इंकार कर दिया. इससे सभी दंग रह गए. जानकारी के मुताबिक दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे का तवा जैसा काला चेहरा देखा, तो शादी से मना कर दिया. आइए बताते हैं पूरा मामला.

दूल्हन ने वरमाला डालने से किया मना
आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीते 29 मई को पिपरी थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी युवक शादी तय हुई थी. शादी के दिन दूल्हा बारात लेकर लड़की के घर शादी करने पहुंचा. यहां जयमाला के स्टेज पर दुल्हन ने वरमाला के लिए आने तक सब सही चल रहा था. जैसे ही दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंची, वहां दूल्हे का काला चेहरा देख उसने वरमाला डालने से मना कर दिया.

रंग ने शादी में डाला भंग, लड़की ने किया मना
आपको बता दें कि स्टेज पर दुल्हन द्वारा शादी के इनकार करने पर उसका परिवार भी हैरान रह गया. जब दुल्हन से इस मामले को लेकर सवाल किया गया, तो उसने बताया कि वह काले रंग की वजह से शादी नहीं करना चाहती. उसने बताया कि दूल्हा की उम्र भी ज्यादा थी. दुल्हन के शादी से इंकार करने पर खूब विवाद हुआ, लेकिन उसने अपना फैसला नहीं बदला.

परिवार के लोगों ने मनाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी. जब बात नहीं बनी तो पंचायत बुलाई गई, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही. दुल्हन की जिद के चलते बारात वापस लौट गई.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version